हंटरगंज. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को झारखंड-बिहार सीमा पर छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान लेंजवा व कोसमाही के जंगल में छापामारी की गयी. पुलिस को देख तस्कर फरार हो गये. इस दौरान शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और 10 क्विंटल जावा महुआ, 12 प्लास्टिक के ड्राम, एल्यूमीनियम का बर्तन, फिटकरी जब्त कर लिया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बिहार से सटे लेंजवा, कोसमाही, जबड़ा, नावाडीह, पनारी, खरोना, महाराजगंज, पंडरी के अलावा कई जगहों पर लगातार छापामारी अभियान चलाया जायेगा. मौके पर पांडेयपुरा पिकेट प्रभारी एएसआई सुनील दुबे के अलावा पुलिस बल के कई जवान शामिल थे
छापामारी में शराब की कई भट्ठियों को किया गया ध्वस्त
शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को झारखंड-बिहार सीमा पर छापामारी अभियान चलाया.

छापामारी में शराब की कई भट्ठियों को किया गया ध्वस्त