मंगला पूजा सह भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों ने गाजे बाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया.

जयकारों से गूंजा पूरा शहर

चतरा. हिंदू राष्ट्र संघ की ओर से मंगलवार को मंगला पूजा सह भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों ने गाजे बाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया. इससे पूर्व माधव मंदिर गौरक्षणी में विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी. शोभा यात्रा में बनारस से आये कलाकारों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस दौरान कलाकारों ने शिव तांडव, मां काली का रौद्र रूप, महाभारत समेत कई धार्मिक व ऐतिहासिक दृश्यो को जीवंत दिखाया. इस दौरान जय श्रीराम, जय बजरंग बली के जयकारे लगाये. मंगला जुलूस में काफी संख्या में रामभक्त शामिल हुए. मौके पर रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कन्हाई पांडेय, महासचिव पप्पू कुमार यादव, हिमांशु कुमार उर्फ हनी, राजेश कुमार, शुभम कुमार, सुजीत कुमार, राजेश पासवान, चंदन प्रजापति, सुनील यदुवंशी, अनिल गुप्ता, रितेश कुमार, पीयूष कुमार, वार्ड पार्षद दीपक वर्मा, चंदन सिंह, जितेंद्र जैन, भेखलाल मुंडा, रौनक सिंह, सुनील स्नेही, बंटी गुप्ता, विक्रांत कुमार, बजरंगी प्रसाद कांस्यकार, गोलू कुमार समेत कई शामिल थे.

छात्रों को नवीनतम पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गयी

चतरा. मॉडल कॉलेज में अध्ययनरत स्नातक समसत्र वन के छात्र-छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं ने एनइपी 2020 के नवीनतम पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विभावि हजारीबाग द्वारा एनइपी 2020 के तहत पूर्व के पाठ्यक्रमो में कई संशोधन किये गये हैं, जिसे 2025 से ही विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजो में लागू किया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों को प्रजेंटेंशन के माध्यम से संशोधित पाठ्यक्रम की जानकारी दी गयी. मौके पर तकनीकी सहायक के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, शशि मित्तल, बजरंग कुमार, अंकज सिन्हा, राकेश कुमार समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >