महायज्ञ के दूसरे दिन मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन

यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं

: यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं पत्थलगड्डा. नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में चल रहे श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण-प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को मंडप प्रवेश हुआ. आचार्य व उनके सहयोगियों के वेद मंत्रोच्चार के साथ मंडप प्रवेश हुआ. इस दौरान पंचांग पूजन, आचार्य वरण, वेदी पूजन, जलाधिवास किया गया. यज्ञाचार्य अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त पूजन होने के बाद बारिश हुई, जो यज्ञ को सफल होने का संकेत ईश्वर द्वारा दिया गया. इसके बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू हुई. यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. आचार्य व उनके सहयोगियों के मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. पत्थलगड्डा के अलावा गिद्धौर, सिमरिया, चतरा प्रखंड के श्रद्धालु परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के साथ-साथ मंदिर निर्माण समिति लगी हुई है. सामुदायिक शिक्षक उमेश यादव द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है. यज्ञ को सफल बनाने में प्रभा देवी, कृष्ण देव दांगी, आदित्य राणा, किरण देवी, भुवनेश्वर महतो, मनोज राणा, कुसुम देवी, विनोद दांगी, सुरेश दांगी, छठ्ठु ठाकुर समेत अन्य लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >