पंदनी गांव में दो दिन तक कैद रहा युवक, मारपीट के निशान

प्रेम-प्रसंग में फंसा युवक बना बंधक, पुलिस ने प्रेमी युगल को लिया हिरासत में

प्रेम-प्रसंग में फंसा युवक बना बंधक, पुलिस ने प्रेमी युगल को लिया हिरासत में

मयूरहंड.

थाना क्षेत्र के पंदनी गांव में दो दिनों से बंधक बने युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. युवक की पहचान हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बोदरा गांव निवासी हेमलाल यादव के पुत्र दिनेश कुमार यादव (22) के रूप में हुई है. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने प्रेमी के साथ प्रेमिका को भी हिरासत में लिया है. युवक ने पुलिस को बताया कि पंदनी गांव निवासी उसके दोस्त सुरेंद्र भुइयां की पत्नी सह प्रेमिका आरती देवी (32) के बुलावे पर वह मुंबई से अपने घर आया और फिर सात फरवरी को चौपारण के बहेरा आश्रम पहुंचा, जहां से प्रेमिका उसे रिसीव कर अपने घर ले गयी. वहां पति की अनुपस्थिति में वह करीब चार दिनों तक प्रेमिका के साथ रहा. दो दिन बाद इसकी भनक आसपास के लोगों और परिजनों को लग गयी, जिसके बाद उसे बंधक बना लिया गया. युवक का आरोप है कि लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ मारपीट की. युवक के माथे और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. बताया गया कि दोनों के बीच पिछले छह महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

पुलिस की सूझबूझ से बची युवक की जान

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंदनी गांव पहुंचकर प्रेमी दिनेश कुमार यादव और प्रेमिका आरती देवी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. दोनों से पूछताछ की जा रही है. दिनेश अविवाहित है, जबकि आरती तीन बच्चों की मां है. आरती के पति मुंबई में होटल में काम करते हैं. युवक के फूफा ने बताया कि दिनेश जब मुंबई से घर पहुंचा, तो बगोदर जाने की बात कहकर निकला था. तीन दिनों तक उसका मोबाइल बंद रहा. चौथे दिन मोबाइल ऑन हुआ, तब संपर्क हो सका और बंधक बनने की जानकारी परिजनों को मिली.थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >