चतरा. सदर प्रखंड के टीकर शिव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्री श्री 1008 कार्तिक प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ बुधवार को हवन व भंडारे के साथ संपन्न हुआ. हवन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यज्ञाचार्य विनोद पांडेय के मंत्रोचार से हवन संपन्न हुआ. उपस्थित लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान हर हर महादेव, जय श्रीराम, जय बजरंग बली जैसे जयकारे से गूंजता रहा. हवन के पूर्व कलश यात्रियों ने कलश लेकर गाजे बाजे के साथ मनोहर घाट पहुंचे और जल को प्रवाहित किया. इसके पूर्व मंगलवार की शाम प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. गाजे बाजे के साथ झुमते हुए श्रद्धालु प्रतिमा के साथ नगर का भ्रमण किया. मौके पर आचार्य संदीप कुमार पांडेय, उप आचार्य अमर कृष्णा नंद शास्त्री, वैदिक धनंजय शास्त्री, राहुल शास्त्री के अलावा मुखिया रघुनंदन पासवान, यज्ञ समिति के अध्यक्ष शंकर दांगी, उपाध्यक्ष गौतम पासवान, सचिव आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष मन्नु सिंह, तुलसी दांगी समेत कई उपस्थित थे.
हवन व भंडारे के साथ महायज्ञ संपन्न

हवन व भंडारे के साथ महायज्ञ संपन्न
Copied link
हवन व भंडारे के साथ महायज्ञ संपन्न