कुंदा के बंशीधर मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी पर चढ़ा कढ़ी-चावल का भोग

कुंदा के बंशीधर मंदिर में भगवान कृष्ण का छठी समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना कर महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया.

कुंदा(चतरा). प्रखंड के ऐतिहासिक राजागढ़ स्थित बंशीधर मंदिर परिसर में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत भगवान श्री कृष्ण का छठी समारोह आयोजित किया गया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाल गोपाल के जन्म के छठे दिन इस विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है.

भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया सात्विक भोग

मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी और भगवान श्री कृष्ण को कढ़ी, चावल एवं सब्जी का सात्विक भोग अर्पित किया गया. महाभोग लगाने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ.

भक्ति भाव से श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के भक्तों ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक अनुष्ठान का आनंद उठाया. पूरे आयोजन से प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और कृष्णमय बना रहा.

सदियों से चली आ रही है छठी समारोह की परंपरा

पूजा समिति के अध्यक्ष सह कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान के पूजा के ठीक छह दिन में छठी समारोह सदियों से मनाते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कुंदा में सड़क बनी मुसीबत, प्रसव पीड़ा में गर्भवती को बाइक से पहुंचाया मुख्य मार्ग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By धर्मेंद्र गुप्ता

धर्मेंद्र गुप्ता कुंदा से 2010 से प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, भ्रष्टाचार, बाल विवाह और नशामुक्ति जैसे मुद्दों को प्रमुखता देते हैं. जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर रिपोर्टिंग करते रहते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >