गांव-गांव पहुंचा कानून का ‘हथियार’, बाल विवाह से दहेज तक पर लोगों को किया जागरूक

चतरा के सजना रोड गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया.

चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को सदर प्रखंड के सजना रोड गांव में डोर-टू-डोर कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएलवी (अधिकार मित्र) मो सनाउल्लाह, लक्ष्मण कुमार व किशोर प्रसाद यादव ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. बाल मजदूरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

साथ ही आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनाने व उसमें संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को लोक अदालत, नालसा की विभिन्न योजनाओं और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तार से बताया गया. अधिकार मित्रों ने लोगों से जरूरत पड़ने पर नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >