गुजरात से पांडेटांड़ पहुंचा मजदूर का शव

अरविंद कुमार भुइयां पिता (बिशुनधारी भुइयां) का शव शुक्रवार को चौथे दिन गुजरात के अहमदाबाद से पैतृक गांव पहुंचा.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बरटा के टोला पांडेटांड़ निवासी 18 वर्षीय अरविंद कुमार भुइयां पिता (बिशुनधारी भुइयां) का शव शुक्रवार को चौथे दिन गुजरात के अहमदाबाद से पैतृक गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि युवक गत 14 जून को गुजरात के अहमदाबाद में काम करने के दौरान बड़ी बिल्डिंग की छत से गिरकर घायल हो गया था. इलाज के दौरान अहमदाबाद अस्पताल में मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गयी. युवक चार माह से अहमदाबाद में मजदूरी र रहा था. परिजनों ने गुजरात पहुंच शव को एंबुलेंस से पैतृक गांव लाया. स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता पुत्र का शव लाने गुजरात गये थे. पुत्र का शव पहुंचा, लेकिन पिता अब तक नहीं पहुंच पाये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >