इटखोरी गोदाम के मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत

इटखोरी खाद्यान्न गोदाम में मजदूरी का काम करनेवाला दिहाड़ी मजदूर मयूरहंड थाना क्षेत्र के महेशा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (53) की संदिग्ध स्थिति में बुधवार को करमा चौक बाजार स्थित जंगल में मौत हो गयी.

25 सीएच 10- जंगल से टांग कर सड़क पर लाते ग्रामीण.

मयूरहंड. इटखोरी खाद्यान्न गोदाम में मजदूरी का काम करनेवाला दिहाड़ी मजदूर मयूरहंड थाना क्षेत्र के महेशा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (53) की संदिग्ध स्थिति में बुधवार को करमा चौक बाजार स्थित जंगल में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हजारीबाग-इटखोरी मुख्य पथ स्थित सड़क किनारे करमा जंगल में उसे अचेत अवस्था में ग्रामीणों ने देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस स्थल पहुंच कर उसे इलाज के लिये गाड़ी में बैठाया जा रहा था. इस दौरान उसकी मौत हो गयी. वह मंगलवार को इटखोरी से ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद करमा बाजार गया था. उसके बाद शाम में घर नहीं लौटा. जहां जंगल में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, वहां डब्बा में सल्फास की गोली व बोतल में पानी रखा हुआ था. जिसे ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. पुलिस पोस्टमार्टम के लिये शव

दुकान के सामने से बाइक की चोरी

चतरा. न्यू बस स्टैंड स्थित ज्वेलर्स दुकान के सामने से मंगलवार की शाम एक बाइक की चोरी हो गयी. बाइक किशुनपुर निवासी अभिनंदन कुमार सोनी की थी. इस संबंध में अभिनंदन ने सदर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि दुकान के सामने बाइक खड़ी थी. अचानक देखा कि वहां से बाइक गायब है. इसके बाद आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने थाना प्रभारी विपिन कुमार से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.को सदर अस्पताल चतरा भेज दी है. मृतक के पांच बच्चे हैं, जिसमें चार लड़की व एक लड़का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >