कुंदा के कई नदी पर नहीं है पुल, बरसात में कई गांव बन जाता है टापू

झारखंड के कुंदा प्रखंड में 15 नदियों पर पुल न होने से दर्जनों गांव टापू बन जाते हैं। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।

धर्मेद्र गुप्ता

कुंदा(चतरा). चतरा जिले का कुंदा प्रखंड आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है. प्रखंड के 15 प्रमुख नदियों पर अब तक पुल-पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके कारण बरसात का मौसम आते ही दर्जनों गांव पूरी तरह से टापू में तब्दील हो जाते हैं. नदियों में पुल- पुलिया नहीं बनने से गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है. नदी में अधिक पानी होने के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जाते हैं. एक दूसरे गांव से भी संपर्क कट जाता है. बीमार पड़े लोगों को इलाज कराने ले जाने में काफी परेशानी होती है. कई ऐसे गांव हैं जहां के लोग राशन का उठाव भी नहीं कर पाते हैं. ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन, सांसद, विधायक व मंत्री से नदियों में पुल व पुलिया बनाने की मांग की है लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया. उन्हें हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. बरसात के दिनों में लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो जाती है.

इन गांव में आज तक नहीं बना पुल पुलिया

प्रखंड के कोजरम गांव के हथवार और द्वारपार नदी, लोटवा गांव के पथरा नदी, बनियाडीह गांव के हरिनबंधवा नदी, बांझा नदी, हारूल गांव के बिच्छुलिया नदी, बाचकुम गांव के कोयल नदी, उलवार गांव के जमुना नदी, मसूरिया तरी गांव के निलांजन नदी, सीधा बारी गांव की पत्थर कुदवा,कुटिल-गोईनदी गांव के दूध मटिया नदी, रजवाड़ गांव के सिंदुरिया नदी, बंठा गांव के बड़की नदी, समेत कई नदियों पर आज तक पुल-पुलिया नहीं बन पाया है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

लक्ष्मण गंझु ने कहा कि नदी पर पुल नहीं रहने से कई गांव के लोगों का आवागमन में परेशानी होती है. नदी का जल स्तर बढ़ने पर घंटों बैठकर पानी कम होने का इंतजार करते है. संजय गंझू ने कहा कि बरसात के दिनों में नदी में जलस्तर बढ़ जाने पर स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करवाते हैं. ऐसे में जान का खतरा बना रहता है. उन्होंने जिला प्रशासन से नदी पर पुल बनाने की मांग की है.

विधायक जनार्दन पासवान ने कहा

एनडीए विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि सड़क व पुल पुलिया निर्माण को लेकर प्रयासरत हूं. डीएमएफटी मद से कुंदा के नवादा पंचायत के टटेज गांव के दोनों नदी का पुल की स्वीकृति के साथ साथ टेंडर भी हो चुका है. साथ ही लुकुइया-बुकुईया गांव के सड़क का टेंडर हो चुका है. बुटकुइया नदी का पुल बनाने हेतु हाल ही में प्राक्कलन को लेकर इंजीनियर का टेस्टिंग कराया गया है.जल्द ही और भी पुल- सड़क बनाया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >