मंदिर की के वार्षिकोत्सव पर कीर्तन का आयोजन

मंदिर की के वार्षिकोत्सव पर कीर्तन का आयोजन

प्रतापपुर. टंडवा पंचायत के जमुनियाटांड गांव में देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर जमुनियाटांड़ गांव में कलश यात्रा निकाली गयी. मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव शामिल हुए. गाजे-बाजे से साथ दुमोहन के पवित्र नदी से कलश में जल भरकर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया. इसके बाद देवी मंदिर में कलश की स्थापन के साथ अखंड कीर्तन शुरू कर दिया है. मुख्य अतिथि ने कहा कि जमुनियाटांड़ में प्रत्येक वर्ष अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है. इस तरह से आयोजन से लोगे में भक्ति-भावना जागती है. गणेश यादव, पप्पू यादव व बुधन यादव कहा कि अखंड कीर्तन 24 घंटे तक चलेगी. समापन के दिन भंडारा का आयेजन कर प्रसाद वितरण किया जायेगा. मौके पर योगेंद्र यादव, अनिल यादव,कमलेश यादव,छोटु कुमार,रोहन यादव,मोती साव,छोटू कुमार समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >