करमा-सदाफर सड़क का हाल बेहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर सफर करना मुश्किल

करमा-सदाफर सड़क की 11 किलोमीटर लंबाई अब गड्ढों और तालाबों में तब्दील हो गई है. बरसात के कारण इन गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है, जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए सफर करना खतरनाक हो गया है.

मयूरहंड. करमा-सदाफर सड़क गड्ढे व तालाब में तब्दील ही गया है. बरसात के दिनों में इस पथ से गुजरना दुर्घटना को आमंत्रण देने के समान है. सड़क पर बने गड्ढे दिखाई हीं नहीं देता है. सैकड़ों गड्ढे बन आये हैं. जिसमें बरसात का पानी भर गया है. गड्ढे में पानी की गहराई कितनी है इसका आकलन कर सफर करना जोखिम भरा माना जा रहा है.

राहगीर के साथ दो- चार पहिया वाहन चालक परेशान हैं. करमा-सदाफर सड़क की लंबाई 11 किलोमीटर है. उक्त सड़क चौपारण हाइवे पथ को जोड़ती है. सांसद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने कहा कि सड़क की स्थिति दयनीय है.सड़क निर्माण को लेकर यहां के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाकर थक चुका है,लेकिन कोई लाभ नहीं मिला. राजकुमार राणा ने कहा कि करमा चौक से चौपारण हाइवे तक की दूरी को सफर करने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता है.

अरुण कुमार दांगी ने बताया कि सड़क पर चलना दुर्घटना को न्योता देने के समान है. राजद प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू रजक ने कहा कि सड़क बने हुए 15 साल से अधिक का समय बीत गया. बावजूद तक नये तरीके से सड़क निर्माण कार्य नहीं कराये जाना जनता के साथ धोखा है. यहां के जनप्रतिनिधियों को सड़क बनाने की चिंता नहीं हैं. पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक ने कहा कि सड़क बनता तो ग्रामीणों को लाभ होता. आवागमन बढ़ता. व्यापार में बढ़ोतरी होती.

ये भी पढ़ें: पुलिस को देखते ही भागने लगे थे तीनों, पीछा कर पकड़े गये; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद

ये भी पढ़ें: चतरा में युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप,16 लोगों पर केस दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >