चतरा. शहर के माधव मंदिर गौरक्षणी में रविवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. इस मौके पर सर्वसम्मति से कन्हाई पांडेय को अध्यक्ष व पप्पू कुमार यादव को महासचिव चुना गया. सोमवार को महासमिति का विस्तार किया जायेगा. बैठक में नवचयनित अध्यक्ष व महासचिव को माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर नवचयनित अध्यक्ष व महासचिव ने कहा कि सभी क्लबों द्वारा झांकी निकाली जायेगी. रामनवमी के अवसर पर पूरे शहर को भगवामय किया जायेगा. मौके पर हिमांशु उर्फ हनी, देवनंदन सोनी, शशिकांत सहाय, मुन यादव, पिंटू सिंह, अजय कसेरा, शैलेश शेखर, कृष्णा साव समेत सभी क्लब के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे.
हजारीबाग नगर निगम मेयर का चतरा में स्वागत
चतरा. हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा रविवार को चतरा पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया. सबसे पहले माधव मंदिर गौरक्षणी में अभाविप कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. इसके बाद गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया. इस दौरान केसरी चौक, मेन रोड, पुराना पेट्रोल पंप समेत अन्य मुहल्लों में लोगों ने उनका स्वागत किया. मेयर का व्यवसायी संघ, स्नेही क्लब ने भी स्वागत किया. मालूम हो कि श्री राणा चतरा के लाइन मुहल्ला के रहने वाले हैं. इसके पूर्व वे पत्थलगड्डा के लेंबोइया मंदिर पहुंच कर पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. मौके पर राजेश कुमार, आलोक कुमार, शुभम कुमार, प्रेम राणा, रितेश कुमार, टुनटुन सिंह, गज्जु ठाकुर, राजवीर समेत कई शामिल थे. वहीं पत्थलगड्डा में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश दांगी, तिलेश्वर राणा, तारकेश्वर राणा, शंभुनाथ राणा, अमित तिवारी, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष युगेश्वर दांगी, केदार दांगी, पूर्व मुखिया वासुदेव तिवारी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.