चतरा पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, देवेंद्रनाथ महतो बोले- पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर लगे रोक

चतरा में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग की.

चतरा : जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी मंच की ओर से निकाली जा रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा मंगलवार को चतरा पहुंची. विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने यात्रा का स्वागत किया. यात्रा कुल्लू मोड़ से विकास भवन मोड़ पहुंची, जहां अभ्यर्थियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद यात्रा चतरा कॉलेज के सामने मैदान पहुंची, जहां अभ्यर्थियों को संबोधित किया गया. मौके पर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी की सभी परीक्षाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त होनी चाहिए.

पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर रोक

झारखंड के स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए और नौकरी बिकनी नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सीमित संसाधनों में वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. ऐसे में पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता और भ्रष्टाचार की घटनाएं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्ट भर्ती व्यवस्था के खिलाफ है.

निष्पक्ष भर्ती और पेपर लीक पर रोक की मांग

योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाने और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा. पेपर लीक की समस्या पूरी तरह समाप्त कर नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की गयी. युवाओं से शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की गयी. मौके पर उदय मेहता, देवा महतो, कैलाश महतो, इंजी सुबोध पासवान, प्रकाश कुमार, संदीप यादव, अशोक भारती समेत बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों का चलना हुआ मुश्किल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >