चतरा में युवक ने पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

Jharkhand Crime News: चतरा शहर में एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर और गला दबाकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand Crime News: चतरा में एक युवक ने पहले पत्नी को जमकर पीटा. फिर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद वह थाने पहुंच गया. पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया. बाद में गिरफ्तार कर लिया. घटना चतरा शहर के भगवान दास मुहल्ले की है.

गला दबाने से पहले पूनम देवी को बुरी तरह से पीटा

पुलिस ने रविवार को बताया कि सुनील प्रजापति ने पत्नी पूनम देवी (28) की पहले बुरी तरह से पिटाई की. बाद में गला दबाकर मार डाला. घटना शनिवार रात की है. पुलिस ने सुनील प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है. सुनील हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत गोसाईडीह गांव का रहने वाला है.

भगवान दास मुहल्ला में परिवार के साथ रह रहा था सुनील

सुनील कई माह से भगवान दास मुहल्ला में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था. पत्नी की हत्या करने के बाद सुनील रात में ही चतरा के सदर थाना पहुंचा और पुलिस को अपनी पत्नी की मौत की सूचना दी. पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने घर पहुंचकर मामले की पड़ताल की. पता चला कि सुनील ने ही पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला है.

पुलिस ने 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतका के पिता शंकर प्रजापति ने चतरा सदर थाना में आवेदन देकर सुनील प्रजापति समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

2016 में पूनम से हुई थी सुनील की शादी

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के फुलसू गांव निवासी शंकर प्रजापति ने आवेदन में पूनम के पति सुनील प्रजापति, सास प्यारी देवी, ससुर नागेश्वर प्रजापति, देवर अशोक प्रजापति और ननद कुंती देवी के खिलाफ आरोप लगाए हैं. आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी वर्ष 2016 में सुनील प्रजापति से कराई थी.

पूनम के पिता ने 5 लोगों पर लगाया हत्या करने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद दहेज के लिए नकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. मारपीट भी करते थे. इन सभी 5 लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पति की गिरफ्तारी हो गई है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read

कुंदा के नक्सल प्रभावित गांवों में नहीं है मूलभूत सुविधा

नवरतनपुर के बूथ संख्या 201 के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >