Chatra News : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बनायी आंदोलन की रणनीति

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की चतरा जिला कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है. 29 सितंबर को मशाल जुलूस और 30 सितंबर को आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. सभी प्रखंडों से आंदोलनकारियों से जुटने का आह्वान किया गया है.

चतरा. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की चतरा जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह ने की, जबकि संचालन यदुनंदन पांडेय ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 सितंबर को चतरा जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जायेगा और 30 सितंबर को आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी.

सभी प्रखंडों से आंदोलनकारियों को जुटने का आह्वान

बैठक में सभी प्रखंडों से आंदोलनकारियों को 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पहुंचने और मशाल जुलूस व आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया. संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक आंदोलनकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की.

संगठन की एकजुटता पर चर्चा

केंद्रीय सचिव शैलेंद्र सिंह और जिला सचिव सुगन साव समेत अन्य पदाधिकारियों ने आंदोलनकारी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन की एकजुटता को लेकर विचार-विमर्श किया. कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर तैयारी करने पर जोर दिया गया.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष नायक, मुनेश्वर माली, शिव शंकर यादव, संगीता पाठक, बहादुर दांगी, केदार पांडेय, केसर प्रजापति, धनेश्वर महतो, वासुदेव ठाकुर, झमन महतो, वासुदेव भुइयां, बढ़न नायक, राजेंद्र प्रसाद केसरी, संतोष महतो, रामनाथ राणा, बलदेव साव, विनोद साव, लक्ष्मी उरांव, उदय राम, सुरेंद्र करमाली, जयप्रकाश साव, बांधनी देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >