जनता दरबार 29 को

जनता दरबार 29 को

कुंदा. विधायक जनार्दन पासवान बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर कुंदा पहुंचे और कार्यकर्ता व जनता से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए. कुंदा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के चल रहे बैठक में शामिल हुए. कुंदा निवासी उदयनाथ मिश्रा के पुत्र बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता अजीत मिश्रा के शादी समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया. विधायक ने जनता की समस्या से रुबरु होने के लिए 29 मई 2026 को प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनता दरबार लगाने की बात कही. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शौंडिक, मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोगता, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, गंदौरी साव, मनोज यादव, प्रमोद गुप्ता, बिनोद यादव, बिमलेश यादव, महेंद्र ठाकुर, सीना यादव, रविंद्र भारती, सतेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >