गिद्धौर. बारियातु गांव के यादव टोला में लगी जलमीनार आठ माह से खराब है. इस वजह से टोला के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. गर्मी के दस्तक देते ही लोगों को पेयजल संकट की चिंता सताने लगी है. जलमीनार का निर्माण पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में किया गया था. कुछ माह तक टोला के लोगों को पानी मिला. इसके बाद से जलमीनार खराब पड़ी है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कई बार विभाग के पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों को दी, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया. टोला के सुरेश यादव, शंकर भुइयां, धनेश्वरी देवी व शीला कुमारी ने उपायुक्त से जलमीनार को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि गर्मी में पानी के लिए भटकना नहीं पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
