विद्यार्थियों को झारखंड व चतरा के इतिहास की जानकारी दी गयी

करियर से संबंधित जानकारी दी गयी.

चतरा. दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रो डॉ अमित कुमार सुमन द्वारा मॉडल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. ऑनलाइन कक्षा की शुरुआत विभावि के कुलपति डॉ चंद्रभूषण शर्मा के संबोधन से हुई. इस मौके पर डॉ सुमन ने विद्यार्थियों को इतिहास से संबंधित जानकारी दी, जिसमें झारखंड व चतरा के इतिहास के बारे में बताया. इस दौरान कॉलेज के ज्योति कुमारी, आशिया परवीन, प्रभात कुमार, गोविंद तुरी समेत अन्य छात्र-छात्राओं के प्रश्नो का उत्तर दिया. साथ ही करियर से संबंधित जानकारी दी गयी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने कहा कि इस तरह की कक्षा से विद्यार्थियों को कई नयी जानकारियां मिलती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी सहायक के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, शशि मित्तल, अंकज सिन्हा, बजरंग कुमार समेत अन्य ने योगदान दिया.

डीलर, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया के कार्यों की समीक्षा

गिद्धौर. प्रखंड के द्वारी पंचायत भवन में ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया जगदीश यादव ने किया. बैठक में पंचायत के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविका, उप स्वास्थ्य केंद्र कर्मी, डीलर, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में राजस्व कर्मचारी, वनरक्षी उपस्थित नहीं हुए, जिस पर मुखिया ने नाराजगी जतायी. मौके पर पंचायत अंतर्गत विभिन्न विभाग के कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >