कुंदा : चतरा जिले के कुंडा प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी और गैरसरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थाओं में 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन-बान शान से तिरंगा फहराया गया. इस दौरान वीर सपूतों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. तत्पश्चात निर्धारित समय अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख कमला देवी ने झंडोत्तोलन की.
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शौण्डिक, कुंदा पंचायत सचिवालय में मुखिया मनोज कुमार साहु, सिकीदाग में मुखिया अनिता देवी, नवादा में मुखिया भरत यादव, मरगड़ा में मुखिया उपेंद्र पासवान, बौधाडीह में मुखिया अनिता देवी, थाना कार्यालय में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, वन कार्यालय में प्रभारी वनपाल दिवाकर दास, बीआरसी कार्यालय में बीपीओ महेंद्र कुमार, जेएसएलपीएस कार्यालय में बीपीएम सतेंद्र कुमार, कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय में वार्डेन नूतन मरियम कच्छप, सनराईजिंग पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल अजित कुमार मिश्रा, प्रोग्रेसिव अकादमी में प्रिंसिपल राजंती कुमारी, एकलव्य विद्या भारती विद्यालय में प्रिंसिपल बिनोद कुमार,एम.एस विद्यालय में प्रिंसिपल ललन कुमार यादव,स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रचार्य राजीव रंजन समेत अन्य सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.
स्कूली बच्चों के कार्यक्रम ने मोहा सबका मन
कई विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा परेड, गीत-संगीत, भाषण और नृत्य कार्यक्रम पेश कर उपस्थित अतिथियों के मन मोह लिया. मौके पर बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा,सीओ दीपक कुमार मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, सांसद प्रतिनिधि गंदौरी साव, अनिता देवी, पंच सदस्य दिव्या भोक्ता, जयराम भारती, अखिलेश प्रसाद यादव, राजद के जिलाउपाध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, पंच सदस्य प्रतिमा देवी, अर्जुन पासवान,बीपीओ राजेश्वर प्रसाद,एमओ शिवा कुमार समेत अन्य कई लोग शामिल हुए.
