रामनवमी पूजा समिति कार्यालय का उदघाटन

उदघाटन समिति के वरिष्ठ सदस्य राम विनीत, जयनंदन सिंह, ईश्वरी सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

सिमरिया. टंडवा रोड स्थित चौधरी मार्केट में मंगलवार को पुराना अखाड़ा बाजारटांड़ के रामनवमी पूजा समिति कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन समिति के वरिष्ठ सदस्य राम विनीत, जयनंदन सिंह, ईश्वरी सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाये गये. बताया गया कि रामनवमी को सफल बनाने को लेकर बैठक व अन्य कार्य कार्यालय में ही किया जायेगा. अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने रामनवमी शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. मौके पर सचिव मुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार, उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, मुखिया सुधीर सिंह, उपमुखिया जीवन कुमार सिंह, सुबोध पांडेय, राजीव कुमार, नित्यानंद सिंह, सुमन सिंह, दीपू सिंह, संदीप गुप्ता, मनोज केसरी, मनोज सिंह मारुति नंदन, रवि वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

महासमिति के अध्यक्ष ने किया रामनवमी कमेटी का विस्तार

गिद्धौर. रामनवमी मेला महासमिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने बैठक कर मंगलवार को कमेटी का विस्तार किया है, जिसमे निरंजन दांगी, रंजन कुमार को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार को सचिव, मुकेश कुमार को महासचिव, बंशी दांगी को कोषाध्यक्ष, परमेश्वर दांगी को प्रवक्ता, घनश्याम दास व भूपेंद्र पांडेय को मीडिया प्रभारी, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार संचालनकर्ता, जितेंद्र कुमार जीतू को निदेशक बनाया गया है. सजावट प्रमुख, संसाधन प्रमुख, अनुशासन समिति, लाइट साउंड प्रमुख, संरक्षण मंडली, निगरानी समिति समेत अन्य का विस्तार किया गया. अध्यक्ष ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर मेलाटांड़ में रावण दहन कार्यक्रम होगा. इसके बाद एक से बढ़कर एक जीवंत झांकी की प्रस्तुति की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >