क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : सांसद

सांसद कालीचरण सिंह बुधवार को गिद्धौर, सिमरिया व पत्थलगड्डा प्रखंड के गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी.

सिमरिया. सांसद कालीचरण सिंह बुधवार को गिद्धौर, सिमरिया व पत्थलगड्डा प्रखंड के गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी. सांसद सबसे पहले गिद्धौर प्रखंड के बलबल पहुंचे. यहां उन्होंने मां बागेश्वरी के दर्शन किये. इसके बाद वे पत्थलगड्डा प्रखंड के मेराल गांव पहुंचे. वहां विद्यालय का निरीक्षण किया. शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. सिमरिया के चोपे गांव में विद्यालयों की स्थिति का जायजा लिया. चोपे में ग्रामीणों से मिले और समस्या से अवगत हुए. इसके बाद सांसद को नावाटांड़, बिरहु, शिला के ग्रामीणों ने बिजली, शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से हो रही परेशानी की जानकारी दी. सांसद ने अविलंब समस्या समाधान का आश्वासन दिया. जनता की सेवा हमारी प्राथमिकता है. क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, बिंदेश्वरी यादव, सुरेश महतो, श्रीकांत कुमार, अशोक वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >