जोरी. जोरीकला पंचायत के जोरीकला निवासी कृष्णा रजक के घर बारिश में ध्वस्त हो गया. जिससे घर में रखे खाद्वान्न, कपड़े व अन्य सामान दबकर बर्बाद हो गया. साथ ही रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी.
कृष्णा रजक जोरी के प्रतापपुर मोड़ पर कपड़ो का प्रेस कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पक्का मकान नहीं पा रहे है. कई बार पीएम आवास व अबुआ आवास को लेकर प्रखंड व पंचायत सचिवालय का चक्कर लगा चुके है, लेकिन आज तक लाभ नहीं मिला है.
भुक्तभोगी ने अंचलाधिकारी से क्षतिपूर्ति राशि व बीडीओ से आवास योजना का लाभ देने की मांग की है.
