लोहड़िया आदिवासी संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

लोहड़िया आदिवासी संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

टंडवा. नगर भवन में लोहड़िया आदिवासी संघ केंद्रीय कमेटी ने राज्य स्तरीय बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमें विभिन्न जगहो से समाज के काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रामवृंद नायक ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला आदिवासी संघ के सदस्या उर्वशी देवी व संचालन सुरेंद्र नायक ने किया. कार्यक्रम में समाज के उत्थान व संगठनात्मक मजबुती, समाजिक जनगणना पर बल दिया गया. विभिन्न जगहो से आये लोगों ने समाज उत्थान को लेकर कई सुझाव दिये. समाज में शिक्षा को बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सामाजिक परंपरा को बढ़ावा देने, सरहुल पूजा को धूमधाम से मनाने, नशामुक्त समाज, बाल विवाह, दहेज प्रथा रोकने, आदिवासी समाजिक रीति रिवाज को अपनाते हुए शादी विवाह रात के जगह दिन में करने का निर्णय लिया गया. मौके पर रामबृंद नायक, श्याम दास नायक, अमित नायक, शिवकुमार नायक, जयप्रकाश नायक, बिनोद नायक, दिनेश नायक, विनीता देवी,परमेश्वर नायक, सरोज नायक, मनोज नायक, संतोष नायक, विजय नायक अमित नायक, राजेंद्र नायक, राजेश नायक, सुधीर नायक, दीपक नायक, कृष्णा नायक, मनोज नायक समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >