गिद्धौर में हाइवा की टक्कर, सड़क जाम

रामनवमी मेलाटांड़ के समीप मोड़ के पास गुरुवार की सुबह दो हाइवा में सीधी भिड़ंत हो गयी.

गिद्धौर. रामनवमी मेलाटांड़ के समीप मोड़ के पास गुरुवार की सुबह दो हाइवा में सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में मुख्य मार्ग जाम हो गया. कोयला लदे हाइवा वाहन के चालक मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और जेसीबी वाहन की मदद से मुख्य सड़क से कोल वाहनों को हटाया. इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. बताया गया कोल वाहन कटकमसांडी से कोयला डंप कर वापस आ रहा था, जबकि दूसरा वाहन चट्टी बारीयातू से कोयला लोड कर कटकमसांडी डंप करने जा रहा था. इसी बीच हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >