कान्हाचट्टी: राजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर हाई स्कूल से गुरुवार रात चोरों ने कई सामग्री की चोरी कर ली. अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी सेट, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, पांच कंप्यूटर सेट के अलावा के अन्य सामानों पर हाथ साफ कर लिये.
शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यालय का कमरा खुला पाया, जिसके बाद इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी गयी है. सूचना मिलते हैं राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने जवानों के साथ विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
