चतरा में हर-हर महादेव से गूंजा पुरा क्षेत्र, पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की दूसरी सोमवारी पर चतरा के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

चतरा : सावन के दूसरी सोमवारी को शिवालयों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी. सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र, धूप, अगरबत्ती, नवेद, धतूरा,भांग चढ़ाया. साथ ही भगवान शिव, माता पार्वती से अपने-अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति की कामना की.

सबसे अधिक भीड़ शहर के इस इलाके में

शहर के प्रसिद्ध कठौतिया शिव मंदिर, लकलकानाथ शिव मंदिर में खासकर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गयी. सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ लगी रही. भक्ति गीत और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजता रहा. इस दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव ,जय भोले, जय भंडारी समेत कई जयकारे लगाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. जिला मुख्यालय के अलावे कुंदा के महादेव मठ, इटखोरी भद्रकाली के सहस्त्र शिवलिंग, टंडवा के चुदरू धाम, पत्थलगड्डा के लेबोईया मंदिर समेत कई शिवालयों में पूजा अर्चना की गयी. मान्यता है कि सावन माह हिंदुओं के लिए पवित्र पर्व है. सावन में भगवान शिव के पूजा अर्चना करने से मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती हैं.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह से वाहन चेकिंग अभियान शुरू, छात्रों पर विशेष नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >