हंटरगंज. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार रविवार को प्रखंड के एकतारा जनवितरण प्रणाली दुकान की जांच करने पहुंचे. इस दौरान पीडीएस दुकान के कई कार्डधारियों को दुकान पर बुलाया और उनसे डीलर द्वारा राशन वितरण से संबंधित पूछताछ की. कार्डधारियों से जनवरी माह के अनाज वितरण से संबंधित जानकारी ली. डीलर कौशल्या देवी ने बताया कि जनवरी माह का राशन का वितरण जारी है. एमओ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि डीलर द्वारा जनवरी माह के अनाज का वितरण नहीं किया गया है. शिकायत की जांच दुकान पहुंचकर की गयी.
शिकायत के बाद अनाज वितरण की हुई जांच

शिकायत के बाद अनाज वितरण की हुई जांच
Copied link
कई कार्डधारियों को दुकान पर बुलाया और उनसे डीलर द्वारा राशन वितरण से संबंधित पूछताछ की.