गोंडवाना नर्सिंग कॉलेज में 180 सीटों पर पढ़ाई की तैयारी, मान्यता के लिए टीम ने किया निरीक्षण.

गोंडवाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल का राज्यस्तरीय टीम ने गुरुवार शाम निरीक्षण किया. एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए मान्यता की प्रक्रिया के तहत यह जांच की गई. 180 सीटों पर कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है, जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे.

सिमरिया. प्रखंड के तेतर मोड़ स्थित गोंडवाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए गुरुवार की शाम राज्यस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया. झारखंड परिचारिका निबंधन परिषद रांची के माध्यम से संस्था में एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मान्यता की प्रक्रिया के तहत आवश्यक जांच किया गया. निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में झारखंड परिचारिका निबंधन परिषद रांची के निबंधक व सदस्य के रूप में अपर समाहर्ता एवं कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण के द्वारा किया गया. इस दौरान संस्था की आधारभूत संरचना, भूखंड, मूलभूत सुविधाएं, बैंक गारंटी, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक फैकल्टी, छात्रावास, उपस्कर एवं उपकरण सहित क्लीनिकल प्रशिक्षण की सुविधाओं का स्थलीय भौतिक निरीक्षण किया गया. साथ ही संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई.

180 सीटों पर पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव

संस्था प्रबंधन के अनुसार, गोंडवाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के तहत 60 सीटों पर एएनएम, 60 सीटों पर जीएनएम तथा 60 सीटों पर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने की योजना है. निरीक्षण के बाद अब संबंधित स्वीकृति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. हालांकि, नामांकन की आधिकारिक तिथि एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम स्वीकृति संबंधित नियामक संस्थाओं की अनुमति के बाद ही स्पष्ट होगी.

स्थानीय विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

गोंडवाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के शुरू होने से सिमरिया तथा आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की बजाय यहीं अवसर प्राप्त होगीं.संस्था के संचालन से क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और कौशल विकास के नए अवसरों के सृजन की भी उम्मीद है. कॉलेज प्रबंधन ने इसे सिमरिया के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. प्रबंधन का कहना है कि नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की स्थापना स्थानीय युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी.

कॉलेज प्रबंधन ने कहा

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि, फीस, प्रवेश योग्यता एवं पाठ्यक्रम संचालन की स्वीकृति संबंधी जानकारी कॉलेज प्रबंधन द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद जारी की जाएगी.

ये भी मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान संस्था के सचिव डॉ. चेतलाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज चन्द्रा, प्रबंधन समिति के सदस्य गोपाल चन्द्रा, राजकुमार साव, प्रेमलता चन्द्रा सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >