टंडवा. हाई स्कूल मैदान में गेरुआ प्रीमियर लीग नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य सुभाष यादव व विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, व्यवसायी संघ अध्यक्ष विकास गुप्ता, अक्षयवट पांडेय, कांग्रेस नेता सुभाष दास, सुभान मियां, राजेंद्र नायक, संजीत गुप्ता, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, रंजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेल कर टूर्नामेंट का लुफ्त उठायें. गांव में भी काफी प्रतिभा छिपी हुई है बस उसे मंच की आवश्यकता है. मिथलेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अच्छे अच्छे खिलाड़ी हैं, पर इन्हें अच्छे मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण इन्हें सफलता नहीं मिल पाती है. उद्घाटन मैच सोपारम बनाम बुकरु एलेवन के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सोपारम के टीम ने विकास पांडेय 17 गेंद पर 39 रन के बदौलत 10 ओवर में छह विकेट खोकर 100 रन बनाया. जबाबी पारी खेलने उतरी बुकरु टीम की शुरुआत के छह ओवर तक 23 रन में ही बुकरु के 6 विकेट गिर गये थे, जिसके बाद पंकज यादव के वापसी करते हुए 20 गेंद में 47 रन की आतिशी पारी के बदौलत 9 ओवर 4 गेंद पर 101 रन बनाकर बुकरु की टीम ने सोपारम टीम को दो विकेट से मैच हरा दिया. पंकज यादव को मैन ऑफ दी मैच दिया गया. दूसरा मैच गेरुआ इलेवन बनाम स्टार इलेवन क्रिकेट टीम के बीच खेला गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.