इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी. प्रखंड के कई गांवों में गणपति पूजा का आयोजन किया गया. आकर्षक पंडालों में सिद्धि विनायक की प्रतिमा स्थापित की गयी. प्रखंड के पितीज, महुदा, सिरमतपुर, द विजन पब्लिक स्कूल समेत कई जगहों पर पूजा का आयोजन हुआ.
जयघोष से गूंजता रहा क्षेत्र
सुबह पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित करते ही गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजने लगे. सभी पूजा स्थलों पर आकर्षक तरीके से पंडाल सजाये गये हैं. प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की.
ये भी पढ़ें: Chatra को मिलेगी रेल लाइन की सौगात? सांसद ने बताया कब से शुरू होगा निर्माण
भक्ति में लीन हुआ पूरा क्षेत्र
गणपति पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की. पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. क्षेत्र के लोग भगवान गणपति की भक्ति में लीन नजर आये.
ये भी पढ़ें: मयूरहंड में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, डोण्डवा ने कटकमसांडी को हराकर जीता खिताब
