मुखिया, सचिव व पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

मुखिया, सचिव व पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार से मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रशिक्षण पंचायती राज विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित किया गया है. ंकार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने किया।. प्रशिक्षण का संचालन यूपीकॉन एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. प्रशिक्षक शंकर दांगी ने प्रतिभागियों को पेसा अधिनियम 1996, सतत विकास लक्ष्य में ग्राम पंचायत की भूमिका, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण की प्रमुख गतिविधियां, संविधान में वर्णित मानवीय मूल्यों तथा मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी. इसके अलावा डिजिटल पंचायत की स्थापना, ग्राम पंचायत की संरचना, मुखिया के दायित्व, पंचायत की स्थायी समितियां, पंचायत सुदृढ़ीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं संबंधित पोर्टलों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों की भूमिका, जिम्मेदारियां एवं कर्तव्यों पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही अल्ट्रा पुअर की समझ एवं उनकी पहचान (अल्ट्रा पुअर आइडेंटिफिकेशन) विषय पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >