सिमरिया. राजस्थान के सिरोही स्थित आबू रोड में चार से छह जून तक आयोजित एसडीपीएफ भारत की 10वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही सिमरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में खिताब अपने नाम किया. अंडर-17 वर्ग की टीम ने महाराष्ट्र को हराकर तथा अंडर-19 वर्ग की टीम ने राजस्थान को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से राज्य और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है. प्रतियोगिता के बाद लौटने पर सिमरिया में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, एसडीपीएफ जिलाध्यक्ष सह झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा, मुख्य संरक्षक एनुल हक सहित अन्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया. मौके पर झारखंड राज्य के संयुक्त सचिव एवं कोच अजय कुमार, टीम मैनेजर भीम गंझू, प्रखंड कर्मी चांदो राम, अजय पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.
खिताब जीत कर लौटी फुटबॉल टीम का स्वागत
फूल-माला पहनाकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया.
