सरस्वती पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

फ्लैग मार्च सदर थाना से शुरू हुआ, जो जतराहीबाग चौक, गंदौरी मंदिर, केसरी चौक, मेन रोड, पोस्ट ऑफिस, गुदरी बाजार समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरा.

चतरा. सरस्वती पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च सदर थाना से शुरू हुआ, जो जतराहीबाग चौक, गंदौरी मंदिर, केसरी चौक, मेन रोड, पोस्ट ऑफिस, गुदरी बाजार समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान लोगों से सरस्वती पूजा भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ संदीप सुमन ने किया. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. मौके पर सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अवधेश सिंह के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व काफी संख्या में जवान शामिल थे. वहीं वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च कर लाेगों से शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील की गयी. पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल: पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में किया गया. शरारती व अपराध प्रवृत्ति के लोगों से निबटने के लिए मॉक ड्रिल एंटी राइट गियर के सारे सामान के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >