झंडोत्तोलन का समय सारिणी निर्धारित

प्रखंड में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर समय सारिणी निर्धारित कर ली गयी है.

मयूरहंड. प्रखंड में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर समय सारिणी निर्धारित कर ली गयी है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 9:00 बजे, थाना में 9:15 बजे, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 9:25 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:35 बजे, शहीद प्रदीप महतो, अनुपम सिंह स्मारक में 9:45 बजे, शहीद शक्ति सिंह स्मारक में 9:55 बजे, मयूरहंड पंचायत सचिवालय में 10:05 बजे, स्वामी विवेकानंद प्लस टू उवि में 10:15 बजे, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में 10:25 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा. जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीद के परिजनों को सम्मानित करने के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जायेगा. तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक इटखोरी. तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के आयोजन को लेकर बुधवार को एसडीओ जहूर आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी. बॉलीवुड के कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों के भागीदारी की चर्चा हुई. इसके अलावा प्रचार प्रसार, मंदिर परिसर का रंग-रोगन, साफ-सफाई, इटखोरी चौक में तोरण द्वार बनाने, विधि व्यवस्था समय कई बातों पर चर्चा हुई. मालूम हो कि 19, 20 व 21 फरवरी को महोत्सव आयोजित होता है. बैठक में सीओ सविता सिंह, प्रमुख प्रिया कुमारी, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा समेत सभी सदस्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >