सिमरिया. थाना क्षेत्र में गुरुवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना बगरा-रांची पथ स्थित जबड़ा के पास घटी, जहां दो बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में पगार पंचायत के सड़मा गांव निवासी दुर्गेश राम, मो सहाने व चंदवा के नगर निवासी शांति देवी, एक अन्य शामिल हैं. दो घायलों को रेफरल अस्पताल व दो घायलों को सदर अस्पताल चतरा भेजा गया. रेफरल अस्पताल से दुर्गेश व मो सहाने काे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, दुर्गेश व सहाने एक बाइक से जबड़ा की ओर जा रहे थे. वहीं दूसरे बाइक सवार पति-पत्नी व बच्चा चंदवा नगर से चतरा बधार जा रहे थे. इस दौरान नो इंट्री के पास दोनों बाइको में जोरदार टक्कर हो गयी. दूसरी घटना बगरा चौक के पास हुई, जहां ट्रैक्टर ने चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में चालक औरंगाबाद निवासी धनंजय कुमार बाल-बाल बचे. घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी. जानकारी के अनुसार, आर्टिका कार रांची से चतरा जा रही थी, वहीं ट्रैक्टर हफुआ तरफ से बगरा आ रहा था. तीसरी घटना चतरा रोड स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उवि के समीप हुई. जहां कोल वाहन के चकमा देने से दो बाइक में टक्कर हो गयी, जिसमें सिमरिया बस्ती निवासी रवि कुमार वर्मा घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल मेें इलाज कराया गया.
तीन अलग-अलग दुर्घटना में पांच लोग घायल, दो रेफर

तीन अलग-अलग दुर्घटना में पांच लोग घायल, दो रेफर
Copied link
रेफरल अस्पताल से दुर्गेश व मो सहाने काे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.