पांच बाल श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू

हंटरगंज बाजार में बुधवार की देर शाम बाल श्रम के विरुद्ध छापामारी अभियान चला.

हंटरगंज. हंटरगंज बाजार में बुधवार की देर शाम बाल श्रम के विरुद्ध छापामारी अभियान चला. अभियान श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका कुमारी ने पुलिस के सहयोग से चलाया. इस दौरान दो होटल व एक कपड़े की दुकान में बाल श्रम करते पांच बच्चों को छुड़ाया गया. छापामारी दल ने दो बाल श्रमिकों को नारायणी स्वीट्स, दो बाल श्रमिकों को श्रीराम होटल व एक बाल श्रमिक को टुनटुन मार्केट से छुड़ाया. छुड़ाये गये बच्चों को हंटरगंज थाना लाया गया. दो बच्चों को कार्यस्थल से मुक्त कराया गया. उन्हें जनप्रतिनिधि व अभिभावकों को बुलाकर सौंपा गया. वहीं तीन अंडर-14 श्रमिक बच्चों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अपने साथ चतरा ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >