समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम योजना के तहत बिरसा कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. जिसमें जिले में संचालित कृषि पाठशाला की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कार्यों को समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया. जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि चतरा, हंटरगंज व इटखोरी में एक-एक कृषि पाठशाला चल रही है. कार्यकारी एजेंसियों द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से प्रखंडों में चल रहे कार्यों की अब तक की स्थिति प्रस्तुत किया गया. तीनों पाठशालों में बकरी, मुर्गी, शुकर पालन व कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाना है. किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक पद्धतियों से प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके. इसके अतिरिक्त उन्नत कृषि तकनिकी, फसल विविधिकरण व पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उपायुक्त ने सभी एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो समेत कई उपस्थित थे.
कृषि पाठशाला के कार्यों को समय पूरा करें : डीसी
कृषि पाठशाला के कार्यों को समय पूरा करें : डीसी
