टंडवा. सांसद कालीचरण सिंह बुधवार को टंडवा बड़गांव पथ पर नवनिर्मित कुहुबाद पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान कहा कि पुल बनने से बड़गांव, डहु के लोगों के आवागमन मे सुविधा होगा. मौके पर टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री सह सिमरिया विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मिथलेश गुप्ता, वरिष्ट नेता विजय चौबे, मिश्रौल मंडल अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्या देवंती देवी, पुलिस अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, वरिष्ट नेता प्रमोद कुमार सिंह, एनटीपीसी सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, अरुण कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, विजय साहू अशोक तिवारी, अन्य उपस्थित थे.