गेरुआ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन तीन पर राहम की टीम का कब्जा

गेरुआ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन तीन पर राहम की टीम का कब्जा

टंडवा. गेरुआ प्रीमियर लीग सीजन तीन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया.पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास, जिप सदस्य सुभाष यादव, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटु सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. फाइनल मुकाबले में राहम की टीम ने टंडवा टाइगर टीम को पराजित कर ख़िताब पर कब्जा जमा लिया. डे नाइट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुकाबले में टंडवा की टीम ने बुकरु को व राहम की टीम ने गेरुआ टीम टंडवा को पराजित कर फाइनल मुकाबले में पहुंचा. मंगलवार देर शाम को दूधिया रोशनी के बीच टंडवा तथा राहम टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. राहम टीम के खिलाड़ी मोहम्मद हातिम को मैन ऑफ द मैच व सकलैन मुश्ताक को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. प्रतियोगिता के पश्चात समारोह आयोजित कर विजेता व उप विजेता टीम को क्रमशः 25 हजार व 11 हजार रुपये नकद राशि के साथ शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्ना नायक, सचिव मिथलेश रजक, मिथलेश गुप्ता, सुनील चौरसिया, सुभान मियां, अक्षयवट पांडे, जागेश्वर दास, सुभाष दास, मनोज नायक समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >