मृत लोगों के परिजनों से मिले सांसद, सांत्वना दी

मृत लोगों के परिजनों से मिले सांसद, सांत्वना दी

चंदवा़ एयर एंबुलेंस विमान हादसे में मृत संजय कुमार तथा उनकी पत्नी अर्चना कुमारी के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. इस हृदयविदारक घटना के बाद सांसद कालीचरण सिंह बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. परिजनों को ढांढ़स बंधाया. सांसद ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. संजय कुमार और अर्चना कुमारी का यूं अचानक चले जाना परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है. उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. विशेष रूप से बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग करेंगे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता शीघ्र दिलाने का आश्वासन भी दिया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद सहित जिला व मंडल कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे़ सभी ने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की़ घटना के बाद पूरे चंदवा क्षेत्र में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >