चतरा. जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने उपायुक्त को आवेदन देकर हंटरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय कोबना को उच्च विद्यालय बनाने की मांग की है. कहा है कि कोबना के पोषक क्षेत्र के कोल्हुआडाहा, बेलगड्डा, नावाडीह, तरवागड़ा, डुमरीखुर्द, डुमरीकला, हटवरिया, बहेरी व मध्य विद्यालय कनिया कोबना के बच्चो को प्लस टू उवि हंटरगंज जाना पड़ता है. जिससे काफी परेशानी होती है. कई बच्चियां विद्यालय नहीं जा पाती है. उन्होंने कोबना को छात्रहित में उच्च विद्यालय बनाने की मांग की है.
कोबना मवि को उवि बनाने की मांग
कोबना मवि को उवि बनाने की मांग
