चार दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

थाना क्षेत्र के उड़सु मोड़ के पास लगी आग में चार दुकानें जलकर राख हो गयीं. बिहार के गया जिला टेकारी निवासी गुड्डू अली उड़सु के समीप रिसोल टायर की दुकान चलाते है.

टंडवा. थाना क्षेत्र के उड़सु मोड़ के पास लगी आग में चार दुकानें जलकर राख हो गयीं. बिहार के गया जिला टेकारी निवासी गुड्डू अली उड़सु के समीप रिसोल टायर की दुकान चलाते है. रविवार दोपहर अचानक दुकान में आग लग गयी. कुछ ही मिनटों में दुकान धू-धू कर जलने लगा. आग की लपटें और धुएं का गुब्बार आठ से दस किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता था. आग की चपेट में आने से आसपास की चार दुकानें भी जल गयी. घटना में 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ. बताया गया कि गुडू अली की दुकान की आग की चपेट में मो हैदर की पत्ती दुकान, मो सद्दाम व शहबान की इलेक्ट्रिक दुकान तथा मो नौशाद का इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान भी जल गयी. दुकान में टायर रिसोल करने वाली मशीन सहित 500 पुराने टायर जल कर राख हो गये. थाना प्रभारी उमेश राम, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया के पहल पर एनटीपीसी से फायर ब्रिगेड की टीम बुलायी गयी. तीन दमकल वाहन को लगाने के बाद आग पर काबू पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >