गिद्धौर (चतरा). प्रखंड के बारियातु गांव निवासी विरेंद्र भुईयां व उसके चार वर्षीय पुत्र छोटू कुमार गुरूवार से लापता है. जिससे परिजन काफी परेशान व चिंतित है. परिजन लगाकर रिश्तेदारो के साथ-साथ आसपास क्षेत्र में खोजबीन कर रहे है.
लेकिन अब तक कहीं नहीं मिल पाया है. विरेंद्र की पत्नी गीता देवी ने बतायी की गुरूवार को हमलोग मजदूरी का काम करने गये थे. शाम को घर पहुंचे तो आसपास पूछताछ किया तो कहीं नहीं पता चला.
ग्रामीणों के अनुसार विरेंद्र अपने पुत्र के साथ दोपहर 11 बजे तक दिखाई दिया है. इसके बाद दोनो लापता है. परिजनो ने पुलिस पदाधिकारियों व आम लोगो से खोजबीन में सहयोग की गुहार लगायी है.
