चतरा में दो किसानों ने बदली बंजर जमीन की तस्वीर, 6 एकड़ में लहलहा रही मक्के की फसल

मयूरहंड के दो किसानों ने बंजर भूमि को उपजाऊ बनाकर छह एकड़ में मक्का की बंपर खेती की है. उनकी यह मेहनत अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है.

मयूरहंड से पिंटू कुमार राणा की रिपोर्ट

चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में एक अच्छी खबर है. श्मशान घाट के बगल में वर्षों से बंजर पड़ी ज़मीन अब हरी-भरी हो गई है. मयूरहंड के दो किसानों विनोद साव और राजेश साव की मेहनत से छह एकड़ भूमि पर मक्के की फसल लहलहा रही है. फसल में अब दाने भी भरने लगे हैं. किसानों को करीब 25 क्विंटल मक्का उत्पादन की उम्मीद है.

50 हजार रुपये कर्ज लेकर शुरू की खेती

दोनों किसानों ने महिला मंडल से 50 हजार रुपये कर्ज लेकर पायोनियर किस्म के मक्के का बीज खरीदा और बंजर पड़ी जमीन पर इसकी खेती शुरू की. फसल की अच्छी स्थिति देखकर दोनों किसान काफी खुश हैं और उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: न सांसद पहुंचे, न विधायक; ड्राइवर ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई हटिया से बानो की पहली सुबह की ट्रेन

मक्के के बाद आलू की खेती की तैयारी

किसान विनोद साव और राजेश साव ने कहा कि मक्के की बेहतर पैदावार देखकर उनका मन प्रफुल्लित है. जिस जगह पर उन्होंने मक्के की फसल लगायी है, वह जमीन वर्षों से बंजर पड़ी थी. उन्होंने बताया कि मक्के की फसल के बाद अब इसी जमीन पर आलू की खेती भी करेंगे.

दूसरे किसानों के लिए बने प्रेरणा

दोनों किसानों का लक्ष्य बंजर जमीन को खेती योग्य बनाकर उसका बेहतर उपयोग करना है. उनकी मेहनत से न सिर्फ वर्षों से बेकार पड़ी जमीन का उपयोग हुआ है, बल्कि आसपास के अन्य किसानों को भी खेती के लिए प्रेरणा मिल रही है. उनके इस प्रयास को देखकर, पड़ोसी गाँव के राम सिंह ने भी अगले मौसम में ऐसी ही ज़मीन पर खेती करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में BFCL के 145 कर्मचारियों का मनाया गया सामूहिक जन्मदिन, ‘वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स’ ने बांटी खुशियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >