टंडवा. प्रखंड के तेलियाडीह गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता बनवारी साव व संचालन मुखिया महावीर साव ने किया. बैठक में गांव की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में करीब आठ से 10 परिवारों के ईसाई धर्म अपनाने के मुद्दे पर विचार हुआ.
ग्रामीणों ने उन परिवारों को समझाकर पुनः हिंदू धर्म में लाने का प्रयास करने की बात कही. वहीं लक्ष्मी पूजा स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने का मामला भी बैठक में उठाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व टंडवा सीओ को आवेदन दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए उपायुक्त को आवेदन देने का निर्णय लिया गया.
बैठक में कोलसरिया बल से पनहिया तक सड़क निर्माण का संकल्प लिया गया. ग्रामीणों ने सड़क की आवश्यकता को देखते हुए आपसी सहयोग और अपने निजी खर्च से सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया. इस पहल को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया.
इसके अलावा पूर्व में गठित मंदिर कमेटी को भंग कर नयी कमेटी बनायी गयी. मंदिर कमेटी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया.
मौके पर संदीप कुमार, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सहादेव साव, संतोष कुमार, भास्कर कुमार, दीपनी देवी, राजेंद्र साव, त्रिवेणी साव, रामदेव साव, पवन साव आदि उपस्थित थे.
