हाथियों ने खेत में चर रहे मवेशी को मार डाला

प्रखंड के नावाडीह, चौथा गांव में 15 दिन से दो हाथी जमे हुए है. मंगलवार की रात हाथियों ने अंबाडीह गांव निवासी पवन भुइयां के एक मवेशी को मार डाला.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह, चौथा गांव में 15 दिन से दो हाथी जमे हुए है. मंगलवार की रात हाथियों ने अंबाडीह गांव निवासी पवन भुइयां के एक मवेशी को मार डाला. घटना के वक्त मवेशी खेत में चर रहा था. इस दौरान हाथियों ने खेतों में लगी फसल को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया. लगातार हाथियों को यहां जमे रहने के कारण ग्रामीणों में दहशत है. वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है. ग्रामीणों ने कहा कि पहले हाथी फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, अब जान माल को नुकसान पहुंचाने लगे है. ग्रामीण अपने स्तर से कई बार हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी पुन: लौट कर वापस आ जा रहे है. हाथी को भगाने के दौरान दो लोग घायल भी हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >