चतरा. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय सभागार में शनिवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त आठ शिक्षकों को विदाई दी गयी. मौके पर डीएसई रामजी राम मुख्य रूप से मौजूद थे. सभी शिक्षकों को माला पहनाकर व उपहार देकर विदाई दी गयी. शिक्षक श्याम बिहारी प्रसाद, गणेश प्रसाद चौरसिया, ईशाक मियां, सत्यदेव उपाध्याय, रामसेवक दांगी, मनोज कुमार झा, मीरा रानी व मंजू कुमारी को विदाई दी गयी. मौके पर मो एजाजुल हक, सच्चिदानंद सिंह, संतोष कुमार, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, विनोद कुमार, इकबाल कासिम, मृत्युंजय सिंह, अशोक कुमार वर्मा, अनीश कुमार व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
सेवानिवृत्त आठ शिक्षकों को दी विदाई
सभी शिक्षकों को माला पहनाकर व उपहार देकर विदाई दी गयी.
