पत्थलगड्डा: दुर्गापूजा को लेकर समिति गठित, अंबिका यादव बने अध्यक्ष

पत्थलगड्डा के कुब्बा गांव में दुर्गापूजा को लेकर नई समिति का गठन किया गया है. अंबिका यादव को अध्यक्ष और विदेशी राम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह समिति पूरे वर्ष गांव के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन करेगी.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के कुब्बा (उपरैली) गांव स्थित सामुदायिक भवन में बैठक हुई. अध्यक्षता रामेश्वर ठाकुर ने की. मौके पर दुर्गापूजा को लेकर सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया, जिसमें अंबिका यादव को अध्यक्ष, विदेशी राम को उपाध्यक्ष, विमल कुमार सिंह को सचिव, विनोद राम को उप सचिव और राहुल ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा बैजनाथ यादव को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में उपेंद्र कुमार दांगी, बबलू राम, जयप्रकाश ठाकुर, अनिल ठाकुर, संजय कुमार, तालेश्वर दांगी, रामकुमार ठाकुर, घनश्याम यादव, निर्मल भुइयां, राजेश भुइयां, मुकेश भुइयां और अरुण कुमार शामिल हैं. कलश यात्रा प्रभारी, साउंड और लाइट प्रभारी, पूजा सामग्री संग्रहण प्रभारी, और प्रसाद वितरण प्रभारी का भी चयन किया गया.

ग्रामीणों ने बताया कि पूरे एक वर्ष तक गांव में सभी तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन इस नयी समिति के नेतृत्व में होगा. इस दौरान समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूजा की तैयारी, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, और धार्मिक अनुष्ठानों को भव्य रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों व पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >