प्रतापपुर. प्रखंड स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर जेएसएलपीएस प्रबंधक अभिषेक कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे अधिक युवा पीढ़ी मादक पदार्थों की चपेट में आ रही है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है. इसका दुष्प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं नशे की हालत में होती हैं, इसलिए मादक पदार्थों का बहिष्कार करना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि ग्राम संगठन के माध्यम से महिला दीदियां गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी और नशा मुक्ति का संदेश फैलायेंगी. मौके पर सूरजकांत, सहायक राज कुमार, विकास कुमार, योगेश्वर बैठा, शिवकुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.
नशा मुक्ति को लेकर दिलायी गयी शपथ

नशा मुक्ति को लेकर दिलायी गयी शपथ
Copied link
नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम